04 परियोजनाओं के नवनिर्माण एवं मरम्मत हेतु 125 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त


04 परियोजनाओं के नवनिर्माण एवं मरम्मत हेतु 125 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त

लखनऊः दिनांक: 14 दिसम्बर, 2021

 सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई विभाग की नहरों पर पक्की संरचनाओं की मरम्मत, पुननिर्माण एवं नवनिर्माण की 04 परियोजनाओं हेतु प्राविधानित धनराशि 25000 लाख रुपये में से 125 लाख रूपये अवमुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। परियोजना के सम्बंध में सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के पश्चात ही कार्य शुरू किया जाय।
इस स्वीकृत धनराशि में से हरदोई खण्ड शारदा नहर हरदोई के क्षतिग्रस्त पक्की संरचनाओं के पुननिर्माण हेतु 25 लाख, फतेहपुर प्रखण्ड निचली गंगा नहर के रजवाहों एवं अल्पिकाओं पर पुलों की मरम्मत कार्य के लिए 50 लाख रूपये, जनपद लखीमपुर खीरी में पुलियों की मरम्मत के लिए 25 लाख रूपये तथा जनपद लखीमपुर खीरी में ही पुल/पुलियों के पुनर्निर्माण एवं नवनिर्माण हेतु 25 लाख रूपये की धनराशि आवंटित की गयी है।
इस संबंध में विशेष सचिव सिंचाई श्री मुश्ताक अहमद की ओर से 13 दिसम्बर, 2021 को शासनादेश जारी करते हुए कहा गया है कि परियोजना का निर्माण कार्य समय से पूरा कराने के साथ ही धनराशि व्यय करते समय शासन द्वारा समय-समय पर जारी सुसंगत शासनादेशों का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाये। स्वीकृत धनराशि का उपयोग स्वीकृत परियोजनाओं पर ही किया जाये। ऐसा न किये जाने पर किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर समस्त उत्तरदायित्व सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का होगा। परियोजना में कराये जाने वाले कार्यों में गुणवत्ता एवं समय से कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। नियमानुसार आवश्यक वैधानिक अनापत्तियां एवं पर्यावरणीय क्लीयरेंस सक्षम स्तर से प्राप्त करके ही निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जाय। विभाग में क्रियान्वित अन्य कार्यों में से पुल/पुलियों के निर्माण/पुनर्निर्माण के कार्य को प्रथम वरीयता देते हुए अवमुक्त की जा रही धनराशि से परियोजना के कार्य वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्राथमिकता पर सम्बंधित मुख्य अभियंता द्वारा कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

Post a Comment

0 Comments