प्रदेश में अब तक 25.91 लाख मीट्रिक टन की गयी धान की खरीद365233 किसानों को किया गया लाभान्वित


प्रदेश में अब तक 25.91 लाख मीट्रिक टन की गयी धान की खरीद
365233 किसानों को किया गया लाभान्वित

लखनऊ, दिनांक 14 दिसंबर 2021

      उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को मूल्य समर्थन योजना के अनुरूप या उससे अधिक मूल्य दिलाने के उद्देश्य से किसानों से सीधे धान की खरीद करते हुए खरीफ क्रय वर्ष 2021-22 में अब तक विभिन्न क्रय केन्द्रों के माध्यम से 2591272.61 मीट्रिक टन धान क्रय किया है।
      खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार आज 115290.40 मीट्रिक टन धान खरीद हुई है। इस योजना से अब तक 365233 किसान लाभान्वित हुए हैं और करीब 3301.73 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है। कामन धान 1940 रूपये प्रति कुंतल एवं ग्रेड-ए धान 1960 रूपये प्रति कुंतल की दर से खरीद की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments