पशु सेवा केन्द्रों के निर्माण हेतु 223.86 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत


पशु सेवा केन्द्रों के निर्माण हेतु 223.86 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत

लखनऊः दिनांकः 14 दिसम्बर, 2021



            उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पशुचिकित्सा सेवाएं तथा पशु स्वास्थ्य के सुदृढ़ीकरण के लिए 21 पशु सेवा केन्द्रों के निर्माण हेतु 10.66 लाख रुपये प्रति केन्द्र की दर से 223.86 लाख रुपये (रु0 दो करोड़ तेइस लाख छियासी हजार मात्र) की धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृति की है। स्वीकृत धनराशि से जनपद एटा के पुन्हैरा, नरौरा, भदवास, वसुन्धरा, जनपद मथुरा में जचौंदा, अडींग, जनपद बदायूँ में उपरैला, जनपद जौनपुर में सिंगरामऊ, मढ़ी, अलीगढ़ में मीरगढ़ी, जनपद कुशीनगर में जमुआन, पटहेरवा, किनरपटी, जनपद गाजीपुर में नौली, राजापुर, अमौरा, गौसपुर, बनगांवा, बयेपुर, देवकलीर तथा जनपद अम्बेडकर नगर में मैनुद्दीनपुर व असरफपुर में पशु सेवा केन्द्र का निर्माण किया जायेगा।
इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि संबंधित जनपदों के मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा स्वीकृत धनराशि का आहरण/व्यय अनुमोदित कार्ययोजना एवं मदों में योजना हेतु निर्धारित गाइडलाइन्स का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए ही किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments